परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की।

परिणीति ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

इस लहंगे को बनाने में लगभग 104 दिन का समय लगा था।

लहंगा आइवरी और गोल्ड शेड का है। इसमें सीक्विन का बारीक हैंडवर्क किया गया है।

दुपट्टे का बेस ट्यूल का है, जिसके बॉडर पर सीक्विन का काम किया गया है और किनारे पर मोती लगे हैं।

लहंगे की एक खासियत यह भी है कि इस पर बदला वर्क से राघव लिखा हुआ है, जो इसे पर्सनलाइज्ड टच देता है।

परिणीति की जूलरी भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई है।

परिणीति का वेडिंग लहंगा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी।